इसमें कोई शक वाली बात नहीं कि इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी बहुत ही तेज़ी से पॉपुलर हो रही है और 2025 में तो इसका क्रेज और भी बढ़ने वाला है। नई टेक्नोलॉजी और डिजिटल पेमेंट सिस्टम की वजह से लोग क्रिप्टो को एक अच्छे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के रूप में देख रहे हैं।
लेकिन हर क्रिप्टो कॉइन में निवेश करना सही नहीं होता। आपकी छोटी सी गलती भी आपके सारे पैसे को गंवा सकती है। इसलिए आज हम यह आर्टिकल में कुछ Best New Crypto Coins in 2025 के बारे में जानेंगे और यह भी समझेंगे कि हम क्रिप्टो के अच्छे अच्छे कॉइन्स को कैसे ढूंढ सकते हैं। इसके लिए यह आर्टिकल लास्ट तक पढ़ें।
1. 2025 में क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य
2025 में, ब्लॉकचेन तकनीक और डिजिटल एसेट्स का उपयोग तेजी से बढ़ेगा। कई उद्योग क्रिप्टोकरेंसी को अपनाएंगे, जैसे:
- वित्तीय क्षेत्र: भुगतान प्रक्रिया में सुधार।
- गेमिंग इंडस्ट्री: प्ले-टू-अर्न मॉडल।
- एनएफटी: डिजिटल कलेक्टिबल्स की बढ़ती मांग।
ऐसे में, नई क्रिप्टोकरेंसी इन क्षेत्रों में नई संभावनाएं लेकर आएंगी और निवेशकों के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेंगी।
2. 2025 के Best New Crypto Coins
देखिए क्रिप्टोकरेंसी का बाजार तेज़ी से बदल रहा है और हर दिन नए क्रिप्टो कॉइन्स सामने आ रहे हैं। बता दें कि बेस्ट क्रिप्टो कॉइन एक नहीं बल्कि ढ़ेर सारे हैं और इनसे रिटर्न भी अच्छा ख़ासा मिल सकता है। कुछ बढ़िया से कॉइन आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
नए क्रिप्टो कॉइन्स की तुलना (Table)
क्रिप्टो कॉइन का नाम | लांच डेट | कॉइन के फाउंडर का नाम | मौजूदा कीमत (₹) | कहा से खरीदें | 6 महीने का रिटर्न | भविष्य का टार्गेट (₹) |
बिटकॉइन (Bitcoin) | 2009 | सतोशी नाकामोतो | 88,27,242.87 | WazirX, Binance | 50.18% | 1,20,00,000+ |
एथेरियम (Ethereum) | 2015 | विटालिक ब्यूटिरिन | 2,77,171.21 | CoinDCX, Binance | -2% | 4,32,404 |
एक्सआरपी (XRP) | 2012 | क्रिस लार्सन, जेडेट्स | 260 | Binance, CoinSwitch | 413% | 432 |
डॉगकॉइन (Dogecoin) | 2013 | बिल्ली एक्स & जैक्सन पाल्मर | 29.4 | WazirX, Binance | 159% | 60 |
ORDI | 2023 | N/A | 1,756 | Gate.io, Uniswap | -47% | 5,188 |
पोल्काडॉट (Polkadot) | 2011 | गाविन वुड | 518 | Binance, CoinDCX | 35% | 800+ |
लाइटकॉइन (Litecoin) | 2017 | चार्ली ली | 7,575 | WazirX, CoinSwitch | 25% | 10,000 |
फ्लोकी इनू | 2021 | अज्ञात (कम्युनिटी आधारित) | 0.01220 | Binance, Coinbase | 50% | 0.037+ |
कार्डानो हाइड्रा | 2024 | चार्ल्स होस्किन्सन | 86.90 | Binance, Coinbase | 45-65% | 143.38+ |
सोलाना | 2017 | अनातोली याकोवेंको | 21,037.21 | Binance, Solana Wallet, KuCoin | 50-60% | 33,659.37+ |
वर्ल्डकॉइन | 2023 | सैम ऑल्टमैन | 202.59 | Binance, Coinbase | 70-90% | 498.16+ |
Best New Crypto Coins in 2025 | 2025 के सबसे अच्छे नए क्रिप्टो कॉइन्स
अगर क्रिप्टो मार्किट के बारे में अच्छे से रिसर्च की जाए तो निश्चित तौर पैसे ऐसे कॉइन मिल सकते हैं जिनसे अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। ऐसे में अब बारी बारी से हम कुछ ऐसे Best New Crypto Coins in 2025 के बारे में जानेंगे जो इस साल आपको बढ़िया रिटर्न दे सकते हैं।
1. बिटकॉइन | Bitcoin

बिटकॉइन को अगर डिजिटल गोल्ड कहा जाए तो गलत नहीं होगा और 2025 में भी इसका जलवा बरकरार है। वर्तमान में ₹88,27,242.87 की कीमत के साथ यह दुनिया की सबसे पुरानी और भरोसेमंद क्रिप्टोकरेंसी है। इसकी टेक्नोलॉजी ब्लॉकचेन पर आधारित जिसकी वजह से यह सेफ और ट्रांसपेरेंट करेंसी बनती है।
पिछले 6 महीनों में बिटकॉइन ने 50.18% का शानदार रिटर्न दिया है जिससे आप इसकी स्थिरता और डिमांड का अंदाज़ा खुद ही लगा सकते हैं। 2025 में इसकी कीमत ₹1,29,72,375 तक जाने की उम्मीद है जिसका आप फ़ायदा उठा सकते हैं।
2. Etherium | एथेरियम

बिटकॉइन के बाद दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम है जिसकी मौजूदा कीमत ₹2,77,171.21 है। यह केवल क्रिप्टोकरेंसी नहीं, बल्कि एक ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म है जोकि स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स और डीसेंट्रलाइज़्ड एप्लिकेशन्स (DApps) को सपोर्ट करता है।
अब भले ही एथेरियम ने पिछले 6 महीनों में एथेरियम ने -2% का निगेटिव रिटर्न दिया है लेकिन फिर भी इसका लॉन्ग टर्म पोटेंशियल काफी मज़बूत है। क्रिप्टो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल एथेरियम ₹4,32,404 का आंकड़ा पार कर सकता है।
3. XRP | एक्सआरपी

रिपल लैब्स द्वारा डेवलप किया गया एक्सआरपी क्रिप्टो की दुनिया में अहम स्थान रखता है जिसकी मौजूदा कीमत ₹260 के आस-पास है। वर्ष 2025 में XRP निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है जिसका कारण है इसके अच्छे रिटर्न्स।
आप यकीन नहीं करोगे कि पिछले 6 महीनों में एक्सआरपी ने शानदार 413% का रिटर्न दिया है जिससे यह सबसे तेजी से बढ़ने वाले कॉइन्स में से एक बन गया है। माहिरों का मानना है कि इस साल एक्सआरपी ₹432 के करीब जा सकता है।
4. DogeCoin | डॉगकॉइन

भले ही डॉगकॉइन की शुरुआत 2013 में मज़ाक के तौर पर हुई थी लेकिन आज यह कॉइन दुनिया की प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में से एक बना हुआ है। ₹29.4 की मौजूदा कीमत के साथ डॉगकॉइन एक मजबूत और बढ़ती क्रिप्टोकरेंसी जिसके करोड़ों समर्थक हैं। इन समर्थकों में से एक नाम एलोन मस्क का भी है।
पिछले 6 महीनों में डॉगकॉइन ने 159% का शानदार रिटर्न दिया है और इस साल यह कॉइन ₹60 तक जा सकता है। हाल ही में अमेरिका में “Department of Government Efficiency” बनाया गया है जिससे यह कॉइन की कीमत बढ़ने के चांस और भी बढ़ गए हैं।
5. ORDI | आरडी

ORDI एक नई और उभरती क्रिप्टोकरेंसी है जो ₹1756 की वर्तमान कीमत के साथ इन्वेस्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इस कॉइन की अहमियत दरअसल इसकी लोकप्रियता से नहीं, बल्कि इसके टेक्निकल सुधार की वजह से है।
पिछले 6 महीनों में ORDI ने -47% का रिटर्न दिखाया है लेकिन इसकी टेक्निकल स्थिति में काफी सुधार है। इस वर्ष ORDI ₹5188 तक जा सकता है जो इसके अच्छे भविष्य की ओर इशारा करता है। हालांकि इस कॉइन पर आपको खुद भी टेक्निकल रिसर्च करनी चाहिए।
Best New Crypto Coins in 2025 का चुनाव कैसे करें?
जब आप किसी क्रिप्टो कॉइन का सिर्फ उसका नाम सुनकर या दूसरों की बातों में आकर पैसा लगाते हैं तो आपको तगड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए इन्वेस्ट करते समय एक सही कॉइन का चुनना बहुत जरूरी है। आईए जानते हैं कि 2025 में आप किस तरह से अच्छे और New Crypto Coins को ढूंढ सकते हैं।
- सबसे पहले कुछ क्रिप्टो कॉइन्स को ढूंढे जो ट्रेंड में चल रहे हैं और उनकी एक लिस्ट बना लें।
- अब बारी बारी यह जानें कि इस क्रिप्टो का इस्तेमाल क्या है और यह किस काम के लिए है। क्या यह आपके लिए फायदेमंद हो भी सकता है या नहीं।
- अच्छे से रिसर्च करें कि कॉइन की टेक्नोलॉजी कितनी मज़बूत है। इसका नेटवर्क कैसा है और यह कितना सुरक्षित है।
- यह भी देखें कि कॉइन को कौन बना रहा है। क्या इनकी टीम भरोसेमंद है और क्या इनके पास अच्छा एक्सपीरियंस है?
- लोगों की बातें और फीडबैक भी सुनें। यह समझने कि कोशिश करें कि लोग इस कॉइन के बारे में क्या सोच रखते हैं।
- सोशल मीडिया, फोरम, और क्रिप्टो से जुड़ी जगहों पर देखिए कि कॉइन के बारे में किस तरह की बातें हो रही हैं।
- जानने की कोशिश करें कि कॉइन का रोडमैप कैसा है। क्या इसके पास आने वाले समय के लिए कुछ बड़ा प्लान है? इससे आपको कॉइन के भविष्य की उम्मीद दिखेगी।
- कॉइन के चार्ट को समझें और टेक्निकल के साथ साथ फंडामेंटल रिसर्च करें।
- अगर इन सब बातों से आपको पॉज़िटिव चीज़ें मिलती हैं तो आप क्रिप्टो कॉइन में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
2025 में क्रिप्टो निवेश के टिप्स
क्रिप्टो में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह से सोच-समझकर फैसला लेना बहुत जरूरी है। आप किसी केवल किसी के कहने से इन्वेस्ट कर रहे हैं तो आपका नुकसान पक्का है। नीचे बताए गए टिप्स को अपनाकर आप अपने नुकसान को काफी हद तक कम कर सकते हैं:
- आपको यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए उतने ही पैसे लगाएं, जितने आप खोने के लिए तैयार हैं।
- अपने पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन रखें। यानि केवल एक कॉइन में ही अपने सारे पैसे ना लगाएं। बल्कि एक साथ कई सारे कॉइन में पैसे इन्वेस्ट करें। ताकि एक कॉइन की कीमत गिरे भी तो आपका ज़्यादा नुक्सान ना हो।
- क्रिप्टोकरेंसी बाजार में इन्वेस्ट करने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च करें। विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी, उनके मूल्य इतिहास और डेवलपमेंट टीम को समझें।
- कभी भी किसी के बहकावे में आकर इन्वेस्टमेंट ना करें। बल्कि खुद कॉइन के बारे में अच्छे से रिसर्च करके निवेश करें।
- क्रिप्टोकरेंसी निवेश से जुड़े धोखाधड़ी के प्रयासों से सावधान रहें। अज्ञात स्रोतों पर भरोसा तो बिलकुल ना करें।
- इन्वेस्टमेंट के दौरान भावनाओं को नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है। लालच या डर से प्रभावित हुए बिना लॉजिकल डिसीज़न लें।
Best New Cryptocurrency Coins in 2025 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या सच में क्रिप्टो करेंसी कॉइन्स से पैसे कमा सकते हैं?
हाँ, अगर आप अच्छे से रिसर्च करके सही कॉइन लेते हैं तो बिलकुल आपकी कमाई हो सकती है। लेकिन इसमें जोखिम भी है। इस जोखिम को ध्यान में रखते हुए ही आपको इन्वेस्टमेंट करनी चाहिए।
मैं भारत में कौनसे प्लेटफार्म द्वारा क्रिप्टो कॉइन ले सकता हूँ?
भारत में रहते हुए आप Binance, Coin Switch, Coin DCX और Kucoin आदि जैसे ऐप्स की मदद से क्रिप्टो में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
मुझे क्रिप्टो में कितने पैसे इन्वेस्ट करने चाहिए?
क्रिप्टो में आपको उतने ही पैसे इन्वेस्ट करने चाहिए जितने आप खो सकते हैं। क्योंकि इसमें वित्तीय जोखिम शामिल हैं। कुल मिलाकर आपको अपनी नेट वर्थ के 5-10% से अधिक पैसे इन्वेस्ट नहीं करने चाहिए।
क्या क्रिप्टो से कमाए गए पैसों पर मुझे टैक्स भी देना होगा?
हाँ, क्रिप्टो से कमाए गए पैसों का आपको 30% टैक्स देना होता है।
निष्कर्ष
2025 क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक रोमांचक साल होने वाला है। नए कॉइन्स जैसे एथेरियम 2.0, पोलकाडॉट पाराचेंस, और वर्ल्डकॉइन में निवेश करना भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें, “Best New Crypto Coins in 2025” में निवेश से पहले पूरी रिसर्च करें और जोखिमों को समझें।
अगर आप स्मार्ट निवेश रणनीतियों और नई संभावनाओं पर ध्यान देंगे, तो क्रिप्टो से अच्छा मुनाफा कमाना संभव है। StockSeCrypto.com पर ऐसी ही और जानकारी के लिए जुड़े रहें और अपनी निवेश यात्रा को बेहतर बनाएं। 🚀